विश्व

यूक्रेन ने रूस के काला सागर ठिकाने पर बोला धावा, कई सैन्य जहाजों को नुकसान पहुंचाने का दावा

jantaserishta.com
13 Aug 2026 9:16 AM IST
यूक्रेन ने रूस के काला सागर ठिकाने पर बोला धावा, कई सैन्य जहाजों को नुकसान पहुंचाने का दावा
x
नई द‍िल्‍ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी शहर नोवोरोसिस्क के खिलाफ किए गए अभियान को सफल बताया। नतीजों की रिपोर्ट को ज‍िक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों में कई लंबी दूरी के हथियारों, ड्रोन और समुद्री ड्रोन का संयुक्त इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि रूसी नौसेना के कई प्रमुख जहाजों को निशाना बनाया गया।
मंगलवार रात यूक्रेन की रक्षा सेनाओं ने नोवोरोसिस्क स्थित नौसैनिक अड्डे पर एक विशेष अभियान चलाया। यह काला सागर में रूसी नौसेना का आखिरी बड़ा प्रमुख ठिकाना माना जाता है और यह मोर्चे से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है।''
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि आज हमारे रूस के नोवोरोसिस्क के खिलाफ किए गए अभियान के नतीजों की रिपोर्ट पेश की गई। इसमें हमारे हथियारों और लंबी दूरी की क्षमताओं का संयुक्त इस्तेमाल किया गया। यह एक सफल अभियान रहा।''
यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने बताया क‍ि मैं हमारे सैनिकों की सटीकता के लिए और हमारे हथियारों को विकसित और बनाने वाले विशेषज्ञों व निर्माताओं का धन्यवाद करता हूं, जिनकी वजह से यूक्रेन की क्षमताएं और मजबूत हुई हैं। पहली बार एक ही अभियान में 'पालियानित्सिया', 'पेक्लो', 'बार्स' और 'लॉन्ग नेपच्यून' ने मिलकर काम किया। साथ ही 'मिच', 'फायर पॉइंट', 'रामजे', 'सिचेन', 'ट्रस्ट', 'खारियोक', 'बोबर', 'ल्युटी' और 'डोवबुश' ड्रोन भी शामिल थे। साथ ही 'सार्गान' और 'मामाई' मानव रहित समुद्री नौकाओं का भी इस्तेमाल किया गया।
जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि इस अभियान के महत्वपूर्ण परिणामों में रूसी नौसेना के उन जहाजों पर हमले शामिल हैं जो नोवोरोसिस्क की खाड़ी में छिपे हुए थे। पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, एडमिरल एसेन और एडमिरल माकारोव फ्रिगेट, एक बड़ा लैंडिंग जहाज, एक कॉर्वेट और अन्य कई जहाज निशाना बने। इसके अलावा रूस के उन अन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया जो युद्ध को वित्तीय सहायता देने में भूमिका निभा रहे थे।
यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि यह पूरी तरह उचित है कि यूक्रेन रूस की ओर से शुरू किए गए युद्ध का जवाब दे। इस युद्ध को खत्म करने की जिम्मेदारी रूस की है। रूस ही वह देश है जो इस युद्ध को खत्म कर सकता है और उसे ऐसा करना ही चाहिए।
उन्‍होंने कहा क‍ि हम अपनी लंबी दूरी और मध्यम दूरी की क्षमताओं का इस्तेमाल जारी रखते हुए रूस को शांति की राह अपनाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज रक्षा मंत्री, यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ, मानव रहित प्रणाली बलों के कमांडर और यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में हमने निकट भविष्य की प्राथमिकताएं तय कीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story