विश्व

विनियस शिखर सम्मेलन के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर की जाएगी चर्चा: महासचिव जेन्स

jantaserishta.com
30 Jun 2023 9:15 AM IST
विनियस शिखर सम्मेलन के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर की जाएगी चर्चा: महासचिव जेन्स
x
कीव: नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि विनियस में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद गठबंधन में शामिल होने की यूक्रेन की आकांक्षा पर चर्चा की जाएगी। स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को कहा, "नाटो शिखर सम्मेलन के बाद, हम नाटो सदस्यता के लिए यूक्रेन की आकांक्षाओं पर चर्चा करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि सहयोगी दल यूक्रेन को समर्थन का एक बहुत मजबूत संदेश देंगे।"
महासचिव ने कहा, सभी सहयोगी इस बात पर सहमत हैं कि नाटो का दरवाजा खुला है और यूक्रेन गठबंधन का सदस्य बनेगा। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल यूक्रेन और नाटो ही तय करेंगे कि यूक्रेन को इसमें शामिल होने का सही समय कब है। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा देने के यूरोपीय संघ के फैसले का नाटो के भीतर चल रही चर्चाओं पर प्रभाव पड़ता है।
गौरतलब है कि 3 जून, 2022 को यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को ब्लॉक में सदस्यता के लिए उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया। विनियस नाटो शिखर सम्मेलन 11-12 जुलाई को लिथुआनिया में आयोजित किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story