विश्व

रूसी कब्जे के बाद एक्शन में यूक्रेन, आधिकारिक तौर पर नाटो सदस्यता के लिए किया अप्लाई

Subhi
1 Oct 2022 12:58 AM GMT
रूसी कब्जे के बाद एक्शन में यूक्रेन, आधिकारिक तौर पर नाटो सदस्यता के लिए किया अप्लाई
x
रूस द्वारा कई क्षेत्रों को कब्जाने के बाद यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सदस्यता के लिए आवेदन किया है। यूक्रेनी मीडिया ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। यूक्रेन ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब पुतिन ने यूक्रेन के बड़े क्षेत्र को रूस में मिलाने की संधियों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस द्वारा कई क्षेत्रों को कब्जाने के बाद यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सदस्यता के लिए आवेदन किया है। यूक्रेनी मीडिया ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। यूक्रेन ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब पुतिन ने यूक्रेन के बड़े क्षेत्र को रूस में मिलाने की संधियों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों को दरकिनार कर यूक्रेन के चार हिस्सों को रूस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को संधियों पर हस्ताक्षर किए। पुतिन के इस कदम के तुरंत बाद यूक्रेन ने घोषणा की कि उसने आधिकारिक तौर पर NATO सदस्यता के लिए अप्लाई किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए "त्वरित" आवेदन प्रस्तुत कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, "हम नाटो में तुरंत शामिल होने के लिए यूक्रेन के आवेदन पर हस्ताक्षर करके अपना निर्णायक कदम उठा रहे हैं।" हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि "त्वरित" आवेदन का क्या मतलब है, क्योंकि नाटो में शामिल होने के लिए इसके सभी सदस्य देशों के सर्वसम्मत समर्थन की आवश्यकता होती है।

जेलेंस्की ने कहा, "असल में, हम पहले ही नाटो गठबंधन के मानकों को पूरा कर रहे हैं और खुद की संगतता साबित कर चुके हैं। वे यूक्रेन के लिए जरूरी हैं। हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं, हम एक दूसरे की मदद करते हैं, और हम एक दूसरे की रक्षा करते हैं। यही गठबंधन कहलाता है।" बता दें कि रूस द्वारा सात महीने पहले किए गए हमले के बाद से यूक्रेन ने सोवियत युग की हथियार प्रणालियों को त्याग कर नाटो-मानक हथियारों का इस्तेमाल किया है।

Next Story