विश्व

Ukraine: यूक्रेन ने व्यवसायों, उद्योग पर बिजली आपूर्ति प्रतिबंध लगाया

jantaserishta.com
24 April 2024 9:15 AM IST
Ukraine: यूक्रेन ने व्यवसायों, उद्योग पर बिजली आपूर्ति प्रतिबंध लगाया
x
कीव: यूक्रेन की सरकारी एनर्जी कंपनी उक्रेनर्गो ने कहा है कि वह रूसी मिसाइल हमलों के कारण हुई बिजली की कमी के कारण व्यवसायों और उद्योग पर बिजली आपूर्ति प्रतिबंध लगाएगी।
उक्रेनर्गो ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, "इलेक्ट्रिसिटी लिमिटेशन कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लागू किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं और रक्षा उद्यमों को प्रभावित नहीं करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति प्रतिबंध चौबीसों घंटे लागू रहेगा।
इसके अलावा, बिजली कटौती से पूर्वी खार्किव क्षेत्र में निजी घर प्रभावित होंगे। उक्रेनर्गो के अनुसार, एनर्जी (ऊर्जा) घाटे को पूरा करने के लिए यूक्रेन लगातार दूसरे दिन यूरोप से बिजली आयात कर रहा है। पिछले हफ्ते, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा था कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन ने हाल के महीनों में अपनी 8 गीगावॉट से अधिक क्षमता खो दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story