
World वर्ल्ड: यूक्रेन ने शुक्रवार को तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिनके बारे में दावा किया गया कि वे रूस के इस्कंदर मिसाइलों के उत्पादन में शामिल थीं। यह कदम राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की द्वारा यह आरोप लगाने के एक दिन बाद उठाया गया, कि चीन रूस को हथियार आपूर्ति कर रहा है।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये कंपनियां रूस के इस्कंदर मिसाइलों के उत्पादन में शामिल थीं, जिन्हें रूस युद्ध में व्यापक रूप से इस्तेमाल करता है। यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि इस्कंदर मिसाइलों ने खारकीव पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
चीन के विदेश मंत्रालय ने इस आरोप को निराधार बताया। जबकि चीन ने रूस के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाए रखे हैं, उसने युद्ध में तटस्थता की छवि बनाए रखने की कोशिश की है और किसी भी प्रकार की युद्ध में भागीदारी से इंकार किया है।





