विश्व

यूक्रेन ने NATO के 18 प्रतिशत मानक लागू किए: रक्षा मंत्री

jantaserishta.com
3 May 2023 9:23 AM IST
यूक्रेन ने NATO के 18 प्रतिशत मानक लागू किए: रक्षा मंत्री
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि देश में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 18 मानक लागू हो चुके हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रेजनिकोव के हवाले से कहा है कि इस साल के अंत तक यूक्रेन नाटो के 30-35 प्रतिशत मानकों को लागू कर देगा।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनने के लिए उसके 100 प्रतिशत मानकों को लागू करने की जरूरत नहीं है। रेजनिकोव ने कहा कि नाटो का कोई भी सदस्य देश 1200 से ज्यादा तय मानकों में से सभी को पूरा नहीं करता है।
यूक्रेन की संसद ने पिछले महीने नाटो से अपील की थी कि वह यूक्रेन को संगठन में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करे। नाटो ने 2020 में यूक्रेन को विस्तारित अवसर वाले सहयोगी का दर्जा दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story