विश्व

यूक्रेन सरकार ने रूस से जुड़े बैंक के राष्ट्रीयकरण को दी मंजूरी

jantaserishta.com
22 July 2023 8:30 AM IST
यूक्रेन सरकार ने रूस से जुड़े बैंक के राष्ट्रीयकरण को दी मंजूरी
x
कीव: यूक्रेनी सरकार रूस से जुड़े सेंस बैंक के राष्ट्रीयकरण का प्रस्ताव लाई है। कैबिनेट की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। सरकार की ओर से शुक्रवार को एक बयान में कहा गया, "नए प्रबंधन की नियुक्ति सहित बैंक के राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया को इसके सुचारू संचालन के लिए जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।"
इसमें कहा गया है कि यूक्रेनी वित्त मंत्रालय अस्थायी रूप से बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा और देश में मार्शल लॉ समाप्त होने के बाद निजी निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन (एनबीयू) द्वारा बैंक का राष्ट्रीयकरण करने के प्रस्ताव के बाद लाया गया, इसमेें कहा गया था कि वित्तीय संस्थान के मालिक रूसी नागरिक हैं, जिन पर यूक्रेनी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं। सेंस बैंक, जिसे पहले अल्फ़ा बैंक के नाम से जाना जाता था, यूक्रेन के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक है, और महत्वपूर्ण बैंकों की सूची में शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story