
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन को अमेरिका से विश्व बैंक द्वारा जुटाई गई 1.5 अरब डॉलर की अनुदान सहायता मिली है। यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने फेसबुक पर यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि विश्व बैंक के सार्वजनिक व्यय के तहत यूक्रेन को अमेरिकी सरकार द्वारा प्रदान किए गए 4.5 अरब डॉलर के अतिरिक्त अनुदान वित्तपोषण की पहली किश्त है।
इस सहायता का उपयोग बुजुर्गों के लिए पेंशन, सामाजिक सहायता, चिकित्सा सेवाओं पर व्यय के लिए किया जाएगा।
बैंक की वेबसाइट के अनुसार रूस-यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक प्रभावों के बीच यूक्रेन का समर्थन करने के लिए विश्व बैंक ने आपातकालीन सहायता के रूप में लगभग 17.8 बिलियन डॉलर जुटाया है।
इस राशि में से 11.4 बिलियन का वितरण किया जा चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





