विश्व
सैन्य सहायता के लिए यूक्रेन ने यूरोपियन यूनियन का जताया आभार
jantaserishta.com
19 March 2024 12:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कीव: यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन को सैन्य उपकरणों को सुदृढ़ करने के लिए 5.44 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने यूरोपियन यूनियन के इस फैसले का स्वागत किया है।
यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की परिषद की बैठक में कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन को वित्तीय सहायता देना एक निर्णायक कदम है। कुलेबा ने यूक्रेन के लिए गोलाबारूद और तोपखाना देने के चेक गणराज्य के फैसले का भी स्वागत किया। इसके अलावा उन सभी देशों का भी स्वागत किया, जो यूक्रेन के पक्ष में आने का ऐलान कर चुके हैं।
यूरोपीय यूनियन के परिषद ने सोमवार को यूक्रेन को 5 बिलियन यूरो देने का फैसला किया। यह फैसला यूरोपीय शांति सुविधा (ईपीएफ) के अंतर्गत किया गया। इस फंड का उपयोग यूक्रेन घातक और गैर घातक उपकरण खरीदने के लिए कर सकता है। साल 2022 और 2024 के बीच यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन के लिए ईपीएफ के तहत 6.1 बिलियन यूरो जुटाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





