विश्व
इस साल यूक्रेन में 49.5 मिलियन टन अनाज उत्पादन का अनुमान
jantaserishta.com
2 Feb 2023 9:04 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने देश के अर्थव्यवस्था मंत्रालय के एक पूवार्नुमान का हवाला देते हुए बताया कि यूक्रेन में इस साल लगभग 49.5 मिलियन टन अनाज के उत्पादन का अनुमान है। इस पर टिप्पणी करते हुए यूक्रेनी प्रथम उप अर्थव्यवस्था मंत्री डेनिस कुडिन ने बुधवार को कहा कि अनुमानित अनाज उत्पादन घरेलू मांग को पूरी तरह से कवर करने में सक्षम होगा। कुडिन ने कहा कि वर्तमान में मंत्रालय यूक्रेन से कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रतिबंधित करने की कोई आवश्यकता नहीं देखता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी तक यूक्रेन के किसानों ने 96 प्रतिशत क्षेत्रों में फसलों की कटाई कर ली थी।
गौरतलब है कि यूक्रेन वर्षों से गेहूं, मक्का और सूरजमुखी के तेल का प्रमुख वैश्विक उत्पादक रहा है। 2021 में देश में अनाज और फलियों की फसल 28.5 प्रतिशत बढ़कर 84 मिलियन टन के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
चालू विपणन वर्ष में 1 जुलाई, 2022 और 30 जनवरी, 2023 के बीच यूक्रेन ने लगभग 26.3 मिलियन टन अनाज का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 30.8 प्रतिशत कम है।
Tagsयूक्रेनयूक्रेन न्यूज़यूक्रेन युद्धरूस यूक्रेन युद्धअनाज उत्पादनukraineukraine newsukraine warrussia ukraine wargrain production
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





