विश्व

यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की, यूएनएससी में आज दूसरी बार होगी यूक्रेन संकट पर चर्चा

Subhi
24 Feb 2022 1:44 AM GMT
यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की, यूएनएससी में आज दूसरी बार होगी यूक्रेन संकट पर चर्चा
x
रूस और यूक्रेन के बीच संकट और भी गहरा हो गया है। बार-बार खबर सामने आ रही है कि, यूक्रेन में रूसी फौज प्रवेश कर चुकी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच संकट और भी गहरा हो गया है। बार-बार खबर सामने आ रही है कि, यूक्रेन में रूसी फौज प्रवेश कर चुकी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी।

इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की तथा मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएन) इस हफ्ते दूसरी बार यूक्रेन पर चर्चा के लिए सत्र बुलाएगी। यह सत्र भारतीय स्थानीयानुसार 8:30 बजे से शुरू होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के मास्को (रूस) दौरे पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "यूक्रेन में रूस के कार्यों पर आपत्ति जताना हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है।"

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की तथा मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो बृहस्पतिवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर प्रतिबंधों की घोषणा की

जो बाइडन ने अपने बयान में कहा कि मैंने अपने व्यवस्थापक को नॉर्ड स्ट्रीम 2 एजी और उसके कॉर्पोरेट अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कदम यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों के जवाब में प्रतिबंधों की हमारी प्रारंभिक किश्त का एक और हिस्सा हैं। आगे बाइडन ने कहा जैसा कि मैंने स्पष्ट किया है, अगर रूस आगे बढ़ना जारी रखता है तो हम और कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे।

रूस ने यूक्रेन में अपना दूतावास खाली किया

रूस की सरकार संचालित समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपना दूतावास खाली कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने का आग्रह किया है। मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं।


Next Story