Ukraine Crisis: यूक्रेन से शिफ्ट होगी इंडियन एंबेसी, मोदी सरकार ने लिया ये फैसला

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यहां पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। इसको देखते हुए यूक्रेन स्थित इंडियन एंबेसी को यहां की राजधानी कीव से शिफ्ट कर दिया गया है। इंडियन एंबेसी को अस्थायी तौर पर पोलैंड रीलोकेट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि यूक्रेन में युद्ध के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से पर भी लगातार हमला हो रहा है। पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 57 अन्य घायल हुए हैं। इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है। इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





