विश्व

यूक्रेन का दावा, रूस का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारा गया, सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
8 March 2022 8:41 AM IST
यूक्रेन का दावा, रूस का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारा गया, सामने आया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग में रूसी जनरल विटाली गेरासिमोव के मारे जाने की खबर है. पूर्वी यूरोपीय मीडिया NEXTA ने दावा किया है. जनरल विटाली रूस की ओर से चेचन्या के दूसरे युद्ध में लड़े थे. इसके अलावा रूसी जनरल ने सीरिया युद्ध में भी लोहा लिया और यूक्रेन से क्रीमिया को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी.



यूक्रेन छोड़ने की कोशिश के दौरान सांसद शेवचेंको हिरासत में लिए गए
यूक्रेन के सांसद येवेन शेवचेंको को यूक्रेन छोड़ने की कोशिश के दौरान हिरासत में ले लिया गया है. यूक्रेनी सरकार के आदेश के अनुसार, शेवचेंको को देश छोड़ने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि अनिवार्य सैनिक सेवा के अनुसार उनकी उम्र युद्ध लड़ने की है. बता दें कि शेवचेंको पिछले दिनों बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से भी मुलाकात करके चर्चा में आ गए थे. इसके चलते शेवचेंको को सत्तारूढ़ दल ने अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
भारत ने यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को सराहा
यूएनएससी में भारत ने अपने बयान में कहा, हम यूक्रेन से 20,000 से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी कराने में सफल रहे हैं. हमने अन्य देशों के लोगों को भी उनके संबंधित देशों में लौटने में भी मदद की है. भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 80 से अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं. भारतीयों की वापसी को सुविधाजनक बनाने में दी गई मदद को लेकर यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के अधिकारियों की हम सराहना करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story