विश्व

WAR BREAKING: यूक्रेन ने पकड़े चार रूसी सैनिक, विदेश मंत्री ने जारी की तस्वीर, युद्ध के बीच 1.2 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश

Shiddhant Shriwas
26 Feb 2022 5:59 PM IST
WAR BREAKING: यूक्रेन ने पकड़े चार रूसी सैनिक, विदेश मंत्री ने जारी की तस्वीर, युद्ध के बीच 1.2 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. दोनों तरफ से बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई होती दिख रही है. इस बीच यूक्रेन ने दावा कर दिया है कि उसने रूस के चार सैनिकों को अपने कब्जे में लिया है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने उनकी तस्वीर जारी कर रूस को कड़ा संदेश भी दिया है.

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सैनिकों की मां, पत्नी और बेटियां, अपने लड़कों को वापस ले जाओ. ये सभी यहां पर मासूम लोगों को मारने आए थे. यहां के लोगों के घर तबाह करना चाहते थे. लेकिन यूक्रेन के लोगों ने इन सैनिकों का स्वागत फूल से नहीं बल्कि हथियारों से किया. प्रशासन से अपील करते हैं कि वो इस युद्ध को खत्म करें और अपने चाहने वालों को बचाएं.

Next Story