विश्व

किसी भी समय गिर सकता है यूक्रेन, रूस की तरफ से भयंकर गोलाबारी जारी अब भी जारी

Admin Delhi 1
25 Feb 2022 12:56 PM GMT
किसी भी समय गिर सकता है यूक्रेन, रूस की तरफ से भयंकर गोलाबारी जारी अब भी जारी
x

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। मिसाइलों, गोला, बारूदों से जमकर रूस हमला बोल रहा है। इस जंग में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है कि रूस जल्द ही पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने वाला है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो रूस किसी भी वक्त पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर सकता है। क्योंकि, यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों के साथ भयंकर युद्ध के बाद चेर्नोबिल परमाणु स्थल को गंवा दिया है और अब किसी भी वक्त राजधानी कीव पर रूस का कब्जा हो सकता है।

इस बीच यह भी खबर है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की को गिरफ्तार कर सकता है। यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर रूस की सेना लगातार हमला कर रही है। इस वजह से पूरे देश में डर का माहौल है। रूस की सेना अब कीव की ओर बढ़ रही है। ऐसे में यूक्रेन की सेना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम में दुश्मन फौज से भीषण लड़ाई लड़ रही है। लड़ाई में कीव से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में स्थित इवांकीव में नदी पर बना एक पुल शुक्रवार की सुबह नष्ट हो गया। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि वह रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने कहा है कि कीव के तटस्थ रहने को लेकर यूक्रेन रूस के साथ बातचीत करने को तैयार है। लेकिन उसे सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए।


बता दें कि, यूक्रेन पर रूस ने अचानक हमला नहीं किया है। पिछले कई महीनों से यूक्रेन पर हमलों की तैयारियां हो रही थीं। बेलारूस और डोनबास सीमा पर चल रहा युद्धाभ्यास से रूस ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दुनिया भर की खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दे दी थी कि रूस यूक्रेन पर हमला करने वाला है। अमेरिका और नाटो को भी जानकारी थी। इतना सब कुछ होने के बावजूद अमेरिका ने यूक्रेन को डिप्लोमैटिक एफर्ट्स के जरिए युद्ध टालने को प्रेरित करने के बजाए लगातार उकसाया और मदद का आश्वासन दिया। रूस ने हमले से पहले अमेरिका और नाटो की तैयारियों को खूब अच्छी तरह से परखा और सुनियोजित ढंग से हमला कर दिया।

इस से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादोमोर जेलेंसकी ने पुतिन के सामने सरैंडर के संकेत दे दिए हैं। जेलेंसकी ने क कहा है कि कोई तीसरा तटस्थ देश हमें सुरक्षा की गारंटी देने को तैयार हो तो वो यूक्रेन के लिए रूस से समझौता वार्ता करने के तैयार हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादोमोर जेलेंसकी ने पुतिन के सामने सरैंडर के संकेत दे दिए हैं। जेलेंसकी ने क कहा है कि कोई तीसरा तटस्थ देश हमें सुरक्षा की गारंटी देने को तैयार हो तो वो यूक्रेन के लिए रूस से समझौता वार्ता करने के तैयार हैं। अपने सहयोगियों से चर्चा के दौरान जेलेंसकी ने कहा कि नाटो और अमेरिका ने हमें अकेला छोड़ दिया। नाटो के सभी सदस्यों से एक-एक कर सीधे बात की है लेकिन सभी ने हमें अकेला छोड़ दिया है। यह जानकारी रूसी वेबसाइट आरटी.डॉट काम ने दी है।



Next Story