विश्व

यूक्रेन ने काला सागर के माध्यम से अनाज निर्यात की प्रक्रिया शुरू कर दी

Neha Dani
25 July 2022 11:23 AM GMT
यूक्रेन ने काला सागर के माध्यम से अनाज निर्यात की प्रक्रिया शुरू कर दी
x
विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता मारिया जखारोव ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा, ‘कैलिबर मिसाइलों ने यूक्रेन के सैन्य ढांचे को नष्ट किया है।’

यूक्रेन ने काला सागर के माध्यम से अनाज निर्यात की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही चेताया है कि अगर ओडेसा पर रूसी हमले जारी रहे तो आपूर्ति में बाधा पैदा हो सकती है। इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदरेगन ने दावा किया है कि जल्द ही काला सागर से अनाज का निर्यात में तेजी आएगी। इस बीच यूक्रेन पर हमले के कारण कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किए जाने और पश्चिमी देशों के सख्त प्रतिबंधों का तोड़ निकालने के लिए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शनिवार देर रात काइरो पहुंचे। लावरोव ने सुबह मिस्न के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी तथा विदेश मंत्री सामेह शुक्री से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री अफ्रीका की यात्र के क्रम में इथोपिया, यूगांडा व कांगो में भी रुकेंगे।


ओडेसा बंदरगाह पर हुए हमले को यूक्रेन बर्बरता करार दिया

युद्ध के छठे महीने में प्रवेश करने के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को ओडेसा बंदरगाह पर हुए हमले को बर्बरता करार देते हुए कहा कि रूस पर समझौते के क्रियान्वयन का भरोसा नहीं किया जा सकता। वैश्विक खाद्यान्न संकट को दूर करने के लिए तुर्किये व संयुक्त राष्ट्र की पहल पर यूक्रेन व रूस के बीच शुक्रवार को काला सागर के माध्यम से अनाज निर्यात के लिए समझौता हुआ था। यूक्रेनी सेना के हवाले से सार्वजनिक प्रसारक सस्पिलने ने बताया कि रूसी हमले में अनाज भंडार को नुकसान नहीं पहुंचा है। बुनियादी ढांचा मंत्री आलेक्जेंडर कुब्राकोव ने कहा कि हमारे बंदरगाहों से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए तकनीकी तैयारी जारी है। यूक्रेन अगले नौ महीनों में छह करोड़ टन अनाज का निर्यात कर सकता है, लेकिन अगर बंदरगाह ठीक से काम नहीं कर पाए तो इसमें 24 महीने लग सकते हैं।'

एदरेगन ने कहा अनाज निर्यात की बहाली का हरसंभव प्रयास करेगा

तुर्की के राष्ट्रपति एदरेगन ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक माध्यम से रूस व यूक्रेन के मसलों को दूर करते हुए अनाज निर्यात की बहाली का हरसंभव प्रयास करेगा। संयुक्त राष्ट्र के व्यापार कार्यालय ने कहा कि वह यूरोपीय संघ, अमेरिका व रूस के साथ अनाज निर्यात की बाधाओं को दूर करने पर चर्चा करता रहेगा। ओडेसा हमले पर सफाई देते हुए रूस ने रविवार को कहा कि उसने गत दिवस सैन्य ढांचे व युद्धपोत पर मिसाइलें दागी थीं। विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता मारिया जखारोव ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा, 'कैलिबर मिसाइलों ने यूक्रेन के सैन्य ढांचे को नष्ट किया है।'

Next Story