विश्व
यूक्रेन और लातविया ने यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण के समर्थनपत्र पर किए हस्ताक्षर
jantaserishta.com
4 March 2023 9:36 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की और दौरे पर आए लातवियाई समकक्ष एगिल्स लेविट्स ने यूक्रेन के यूरोपीय और यूरो-अटलांटिक एकीकरण के लिए लातविया के समर्थन की पुष्टि करते हुए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को यूक्रेन के पश्चिमी शहर लविवि में दोनों राष्ट्रपतियों की बैठक के दौरान दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
बैठक के बाद जेलेंस्की ने घोषणा के महत्व पर प्रकाश डाला और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और यूरोपीय संघ और नाटो में सदस्यता के लिए लातविया के समर्थन की सराहना की।
लेविट्स ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत होगी हम मदद मुहैया कराएंगे।
दोनों पक्षों ने यूक्रेनी सेना को मजबूत करने के तरीकों, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की निरंतरता, यूक्रेन के पुनर्निर्माण में लातविया की भागीदारी और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
Tagsयूक्रेनराष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्कीब्लादिमिर जेलेंस्कीलातवियाUkrainePresident Vladimir ZelenskyVladimir ZelenskyLatvia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





