विश्व
ब्रिटेन की संसद पर फिर लगा 'दाग', अब एक अज्ञात सांसद को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार
Rounak Dey
18 May 2022 8:29 AM IST

x
उनके इस्तीफे की मांग की थी. इस मुद्दे पर बढ़ते विरोध को देखते हुए इमरान अहमद खान को इस्तीफा देना पड़ा था.
ब्रिटेन की कन्जर्वेटिव पार्टी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. उसके एक और सांसद पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी सांसद की पहचान उजागर नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सांसद की उम्र 50 साल के आसपास है. वहीं इस पर पार्टी का कहना है कि मामला सामने आने के बाद उसने उक्त सांसद को संसद से दूर रहने को कहा है.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
कन्जर्वेटिव व्हिप कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, 'जांच पूरी होने तक हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.' वहीं पुलिस का कहना है कि, वह आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि, उत्पीड़न, सार्वजनिक कार्यालय में कदाचार के संदेह में आरोपी को पकड़ा गया है. पुलिस ने दावा किया कि उसे जनवरी 2020 में अरोपी द्वारा लंदन में 2002 से 2009 तक किए गए कथित अपराधों के बारे में एक रिपोर्ट मिली थी.
हाल ही में पोर्न देखते पकड़ा गया था एक सांसद
बता दें कि कन्जर्वेटिव पार्टी के सांसद पर इस तरह के आरोपों का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले 65 वर्षीय ब्रिटिश सांसद नील पैरिश भी हाल ही में काफी विवादों में रहे थे. दरअसल, उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स में पोर्न देखते हुए पकड़ा गया था. इस मामले में काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद उन्हें कंन्जर्वेटिव संसदीय दल से निलंबित कर दिया गया था. हालांकि उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी थी. इस पूरे मामले में ब्रिटेन की संसद की भी काफी आलोचना हुई थी.
एक और सांसद पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप
यही नहीं एक अन्य कंजर्वेटिव सांसद इमरान अहमद खान को भी हाल ही में 15 वर्षीय एक लड़के के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था. इसके बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की थी. इस मुद्दे पर बढ़ते विरोध को देखते हुए इमरान अहमद खान को इस्तीफा देना पड़ा था.
Next Story





