विश्व

ब्रिटेन की विदेश मंत्री का मुंबई का दौरा, होटल ताज में आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि

Deepa Sahu
23 Oct 2021 11:35 PM IST
ब्रिटेन की विदेश मंत्री का मुंबई का दौरा, होटल ताज में आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि
x
ब्रिटेन (UK) की विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने शनिवार को मुंबई का दौरा किया।

मुंबई, ब्रिटेन (UK) की विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने शनिवार को मुंबई का दौरा किया। वहां विदेश मंत्री ट्रस ताज होटल गईं और 2008 में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वहां स्मारक पर फूल भी अर्पित किए। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, '2008 आतंकी हमले में जिन लोगों की जान चली गई उनकी याद में मैंने आज मुंबई में ताज महल पैलेस होटल में फूलमाला अर्पित किया। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। दोनों देशों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन और भारत एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'



Next Story