
x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रिटेन के एक उच्च न्यायालय ने कार्यवाही पर रोक लगाने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके दामाद इमरान अली यूसुफ की याचिका को खारिज करते हुए मेल ऑन संडे के प्रकाशक के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में अखबार की ओर से प्रकाशित एक लेख में आरोप लगाया गया था कि शरीफ ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहते हुए ब्रिटेन सरकार की सहायता राशि की चोरी और शोधन किया था।
शरीफ ने जनवरी 2020 में इस आरोप के खिलाफ मानहानि का दावा किया। इस साल मार्च में अखबार ने शरीफ के मानहानि के मुकदमे पर 50 पेज का जवाब दिया था।
किंग्स बेंच डिवीजन के जस्टिस निकलिन द्वारा 9 नवंबर को जारी एक आदेश के अनुसार शरीफ और यूसुफ के कार्यवाही पर रोक लगाने के अनुरोध को अदालत ने अस्वीकार कर दिया और मुकदमें पर हुए खर्च के लिए अखबार को भुगतान करने को कहा।
शरीफ को 23 नवंबर तक प्रतिवादी को 30 हजार पाउंड की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





