विश्व

Uber पर अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने किया मुकदमा

Riyaz Ansari
22 April 2025 5:50 PM IST
Uber पर अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने किया मुकदमा
x

World वर्ल्ड: अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (FTC) ने सोमवार को Uber Technologies पर मुकदमा दायर किया है। आयोग का आरोप है कि कंपनी ने Uber One सेवा के लिए कुछ ग्राहकों को बिना उनकी जानकारी के साइन अप करवा लिया और सेवा के बारे में भ्रामक दावा किया। यह सेवा $9.99 प्रति माह की लागत पर उपलब्ध है और Uber की राइड-हेलिंग और फूड डिलीवरी ऐप्स पर शुल्क में छूट प्रदान करती है।

FTC का कहना है कि Uber ने यह झूठा दावा किया कि उपयोगकर्ता इस सेवा से हर महीने लगभग $25 बचा सकते हैं और सेवा को रद्द करना बहुत आसान है, जबकि ऐसा नहीं था। FTC के अध्यक्ष एंड्रयू फर्ग्यूसन ने कहा, "अमेरिकन लोग उन अवांछित सदस्यताओं से तंग आ चुके हैं, जिन्हें रद्द करना मुश्किल होता है।"

Uber ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों से बिना उनकी सहमति के कोई शुल्क नहीं लेती और सेवा के साइन अप और रद्द करने की प्रक्रिया स्पष्ट और सरल है


Next Story