विश्व

सेंट्रल वियतनाम में टाइफून 'वुटिप' के कारण तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
14 Jun 2025 4:09 PM IST
सेंट्रल वियतनाम में टाइफून वुटिप के कारण तीन लोगों की मौत
x
हनोई: इस साल के पहले टाइफून 'वुटिप' के कारण सेंट्रल वियतनाम में भयंकर बाढ़ आ गई है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि इस तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि क्वांग ट्राई प्रांत के ट्रियू फोंग जिले में बाढ़ से बचाव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 'है लैंग' जिले में एक अन्य व्यक्ति डूब गया।
पड़ोस के क्वांग बिन्ह प्रांत में चार लोग लापता हैं। खोज और बचाव दल लगातार लोगों को बचाने में जुटा है। रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के पानी ने 21,000 हेक्टेयर से ज्यादा धान के खेतों, हजारों हेक्टेयर सब्जियों और एक्वाकल्चर पॉन्ड्स को जलमग्न कर दिया है। इस बाढ़ से पॉल्ट्री फॉर्म को भी नुकसान पहुंचा है, जहां करीब 10 हजार मुर्गियां मर गईं। भारी बाढ़ के कारण निचले और पहाड़ी इलाकों में घर भी जलमग्न हो गए हैं। इससे यातायात बाधित हुआ है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, टाइफून वुटिप ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के लीझोउ शहर के पास अपना दूसरा लैंडफॉल किया। वुटिप ने शुक्रवार को रात 11 बजे के आसपास दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत हैनान के डोंगफैंग शहर के पास लैंडफॉल किया था।
इसके 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, जो ग्वांगडोंग और गुआंग्शी के बीच सीमा क्षेत्र को घेरे हुए है। हालांकि, इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है।
अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गुरुवार रात 8 बजे तक निर्माण स्थलों, निचले बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों और अचानक बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों से कुल 16,561 लोगों को निकाला जा चुका था। प्रांत के सभी 30,721 मछली पकड़ने वाले जहाज या तो बंदरगाहों पर लौट आए, या कहीं और शरण ले चुके हैं। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) ने बताया है कि बुधवार को दक्षिण चीन सागर में वुटिप विकसित हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story