विश्व

चीन में दूसरी बार तूफान 'वुटिप' ने दी दस्तक, अलर्ट जारी

jantaserishta.com
14 Jun 2025 3:08 PM IST
चीन में दूसरी बार तूफान वुटिप ने दी दस्तक, अलर्ट जारी
x
ग्वांगझोउ: प्रांतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल के पहले तूफान 'वुटिप' ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 12:30 बजे दक्षिण चीन स्थित ग्वांगडोंग प्रांत के लीजौ शहर के पास दूसरी बार दस्तक दी है। वुटिप कमजोर होकर एक भयंकर ट्रॉपिकल स्टॉर्म बन गया था, जिसके केंद्र के पास हवा की अधिकतम गति 30 मीटर प्रति सेकंड थी और सेंट्रल मिनिमम प्रेशर 980 हेक्टोपास्कल था।
'वुटिप' ने शुक्रवार रात 11 बजे दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत हैनान के डोंगफैंग शहर के पास दस्तक दी थी।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, वुटिप तूफान के 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है। यह तूफान ग्वांगडोंग और गुआंग्शी के बीच बॉर्डर एरिया को घेरेगा। धीरे-धीरे इसकी तीव्रता कमजोर होती जाएगी। यह दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में साल का पहला तूफान है, जिसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
गुरुवार रात 8 बजे तक, प्रांत ने कंस्ट्रक्शन साइट, निचले बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों से कुल 16,561 लोगों को निकाला था। प्रांत के मछली पकड़ने वाले सभी 30,721 जहाज, या तो बंदरगाहों पर लौट आए या कहीं और शरण ले चुके हैं। इसके साथ ही पानी के इन जहाजों पर काम करने वाले 40,000 से ज्यादा लोगों को किनारे पर पहुंचाया गया है।
चाइना मेटीरियोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन (सीएमए) के अनुसार, वुटिप इस साल चीन में आने वाला पहला तूफान है, जो बुधवार को दक्षिण चीन सागर में विकसित हुआ। हाल ही में, चीन ने मौसम की कई मार झेली है, जिसमें भयंकर गर्मी, सूखे से लेकर भारी बारिश और बाढ़ तक शामिल हैं।
ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जक के रूप में, चीन रिन्यूबल एनर्जी में भी अग्रणी है। देश 2060 तक 'शुद्ध-शून्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन' हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले अगस्त में 'टाइफून गेमी' के कारण मूसलाधार बारिश आई थी, जिसके चलते कम से कम 30 लोगों की मौत हुई और कई अन्य लापता हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story