विश्व

एयर शो में द्वितीय विश्व युद्ध के दो हवाई जहाज टकराए, विमानों में सवार सभी 6 लोगों की मौत

Admin2
13 Nov 2022 3:43 AM GMT
एयर शो में द्वितीय विश्व युद्ध के दो हवाई जहाज टकराए, विमानों में सवार सभी 6 लोगों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के दो हवाई जहाज टकरा गए, जिसके बाद चारो तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया। एयर फोर्स ने कहा कि दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे। सभी की मौत हो गई। हालांकि, आधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:20 बजे हुई।

घटना के बाद धुएं का गुबार उठा
दोनों विमानों के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर शो के दौरान एक प्लेन बहुत तेजी में आता है और दूसरे प्लेन से टकरा जाता है। इसके बाद दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन धरती में गिरते हैं, तुरंत एक विस्फोट होता है और धुएं का गुबार दिखाई देता है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि इस हादसे में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के प्लेन क्रैश हो गए हैं। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा है। FAA ने कहा कि हमारी जांच एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे।
Next Story