विश्व

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

jantaserishta.com
4 Jun 2023 12:10 PM IST
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
x

DEMO PIC 

इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को कहा कि जिले के जनीखेल इलाके में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई।
सुरक्षा बलों के जवानों ने भीषण गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया और घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान पाकिस्तानी सेना के दो जवानों की भी जान चली गई।
आईएसपीआर ने कहा कि देश के सशस्त्र बल आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story