विश्व

ड्रोन हमले में दो आतंकवादी मारे गए

jantaserishta.com
8 Oct 2023 10:41 AM IST
ड्रोन हमले में दो आतंकवादी मारे गए
x
बगदाद: उत्तरी इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के दो आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की आतंकवाद-रोधी सेवा ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में शनिवार को कहा गया कि एक तुर्की ड्रोन ने उत्तरी शहर मोसुल से लगभग 60 किमी दक्षिण-पूर्व में मखमौर शहर के पास तुर्की कुर्दों के शरणार्थी शिविर पर पीकेके आतंकवादियों के एक समूह पर हमला किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक में पीकेके के खिलाफ जमीनी कार्रवाई, हवाई हमले और तोपखाने बमबारी करती रहती है, खासकर समूह के मुख्य आधार कंदील पर्वत पर। तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story