विश्व
स्कूल में गोलीबारी में दो छात्रों की मौत, एक कर्मचारी घायल
jantaserishta.com
24 Jan 2023 8:59 AM IST

x
मचा हड़कंप.
डेस मोइनेस (आईएएनएस)| अमेरिका के आयोवा राज्य के डेस मोइनेस स्कूल में 'लक्षित गोलीबारी' में दो छात्रों की मौत हो गई और एक वयस्क कर्मचारी घायल हो गया। मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आपातकालीन कर्मचारियों को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल में बुलाया गया। इस दौरान दो छात्रों को गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। घायल कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 20 मिनट के भीतर एक कार में यात्रा कर रहे तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कहा है कि घटना निश्चित रूप से लक्षित थी, कुछ भी आकस्मिक नहीं था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





