विश्व
पाकिस्तान में विस्फोट में सुरक्षा बलों के दो जवानों की मौत
jantaserishta.com
25 Sept 2022 4:20 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक विस्फोट में सुरक्षा बलों के दो जवानों की मौत हो गई। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना शनिवार को जिले के ईशाम इलाके में एक विस्फोटक उपकरण के फटने के बाद हुई, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आईएसपीआर के हवाले से बताया कि दोनों मृतक सैनिक देश के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।
आईएसपीआर के मुताबिक, इलाके में किसी भी आतंकवादी की मौजूदगी को खत्म करने के लिए इलाके को खंगाला जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





