विश्व

गाजा से दक्षिणी इजरायल पर दागे गए दो रॉकेटों को मार गिराया

jantaserishta.com
27 Jan 2023 9:25 AM IST
गाजा से दक्षिणी इजरायल पर दागे गए दो रॉकेटों को मार गिराया
x

फाइल फोटो

यरुशलम (आईएएनएस)| इजरायली सैनिकों द्वारा नौ फिलिस्तीनियों की हत्या के बाद शुक्रवार तड़के गाजा से दक्षिणी इजरायल में दागे गए दो रॉकेटों को इजरायली हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया। फिलहाल, किसी तरह के क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजरायली सैन्य प्रवक्ता के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार और शुक्रवार के बीच आधी रात के बाद दागे गए रॉकेटों से दक्षिणी शहर अशकलोन और किबुत्ज जि़किम और कर्मिया के कॉम्यूनिटीज में सायरन बजने लगा।
प्रवक्ता ने कहा, गाजा पट्टी से दो रॉकेट दागे गए। रॉकेट को आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे द्वारा इंटरसेप्ट किया गया था।
अभी तक किसी समूह ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गुरुवार की सुबह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में एक 61 वर्षीय महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को इजरायली बलों द्वारा मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया। सेना ने कहा कि इजरायल के खिलाफ हमले की योजना बनाने वाले आतंकवादी दस्ते को विफल करने के लिए छापेमारी की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story