विश्व

घायल हुए दो पुलिसकर्मी, आंख और मुंह पर लगी गोलियां, हमलावर भी हुआ ढेर

Neha Dani
12 April 2021 4:09 AM GMT
घायल हुए दो पुलिसकर्मी, आंख और मुंह पर लगी गोलियां, हमलावर भी  हुआ ढेर
x
पुलिस वाले उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसने गोली चला दी।

अमेरिका में लोगों पर गोलीबारी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब एक जेल के बाहर बंदूकधारी द्वारी की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली मार दी गई।

घायल हुए पुलिसकर्मियों के आंख और मुंह पर गोलियां लगी हैं, चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। यह दोनों जेल परिसर की सुरक्षा में तैनात थे। हमलावर की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है, ज्यादा जानकारियां अभी नहीं जारी हुई है। पुलिस वाले उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसने गोली चला दी।


Next Story