विश्व

California में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, दो घायल

Sanjna Verma
18 Aug 2024 7:22 AM GMT
California में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, दो घायल
x
ओकलैंड Oakland: अमेरिका के ओकलैंड में शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया पुलिस ने यह जानकारी दी।
ओकलैंड पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि अधिकारियों को पूर्वी ओकलैंड के आवासीय क्षेत्र में 83वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक में हुई इस घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली, जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य को
hospital
ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि कई लोगों के बीच बहस हो रही थी। उसने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर गोलीबारी कर दी और वह एक वाहन से मौके से फरार हो गया। ओकलैंड 4,00,000 की आबादी वाला शहर है, जो अपराध और जन सुरक्षा की समस्या से जूझ रहा है।
Next Story