विश्व
मैक्सिको में भूकंप से दो की मौत और 12 घायल, झटकों के बाद राष्ट्रपति भवन कराया गया खाली
jantaserishta.com
3 Jan 2026 12:36 PM IST

x
मेक्सिको सिटी: 2026 के दूसरे ही दिन शक्तिशाली भूकंप से दक्षिणी मैक्सिको दहल उठा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मैक्सिको में 6.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
स्टेट गवर्नर एवलिन सालगाडो ने बताया कि शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र गुएरेरो था। गुएरेरो राज्य में भूकंप के असर से एक घर ढह गया, जिसमें 50 साल की महिला की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने म्युनिसिपैलिटी के एक ऑफिशियल बयान के हवाले से बताया कि भूकंप के बाद लोगों को बचाए जाने के दौरान बेनिटो जुआरेज म्युनिसिपैलिटी में 60 साल का एक बुजुर्ग ठोकर लगकर गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
मैक्सिको सिटी की सरकार की प्रमुख क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भूकंप रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल को एक्टिवेट करने के बाद 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई सेवा बाधित हो गई है। इसकी 18 शिकायतें भी मिली हैं।
उन्होंने कहा कि दो इमारतों के गिरने के खतरे की जांच की जा रही है और बचाव के तौर पर 34 इमारतों और पांच घरों की जांच की जा रही है। राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम को हर रोज की तरह सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति भवन खाली करना पड़ा।
मैक्सिको की नेशनल सीस्मोलॉजिकल सर्विस ने कहा कि भूकंप स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 7:58 बजे आया, जिसका केंद्र दक्षिणी राज्य गुएरेरो में सैन मार्कोस से लगभग 4 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई लगभग 5 किलोमीटर रही।
मैक्सिको सिटी में सड़कों पर लगे लाउडस्पीकरों से झटके महसूस होने से कई सेकंड पहले सीस्मिक अलर्ट सुनाया गया। इसके अलावा सोनोरा, बाजा कैलिफोर्निया और ओक्साका राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता मध्यम से लेकर काफी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





