
x
Chin चीन: राष्ट्रीय वन एवं घासभूमि प्रशासन के अनुसार, फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के 224वें सत्र में चीन के दो स्थलों (चच्यांग प्रांत का छांगशान भूवैज्ञानिक पार्क और सछ्वान प्रांत का सिगुनियांगशान भूवैज्ञानिक पार्क) को यूनेस्को वैश्विक भू-उद्यान का दर्जा दिया गया है।
इसके साथ ही चीन में ऐसे स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जो 24 प्रांतों और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में फैले हैं।
छांगशान विश्व भू-उद्यान दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के छ्यूचो शहर में लगभग 1,043 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह स्थल नियोप्रोटेरोज़ोइक युग से लेकर सेनोज़ोइक काल तक के निरंतर भूवैज्ञानिक स्तरों को संजोए हुए है, जो पूर्वी एशिया में करीब एक अरब वर्षों के भूवैज्ञानिक इतिहास की दुर्लभ और सतत श्रृंखला प्रस्तुत करता है। यहां ग्रेप्टोलाइट्स और ट्राइलोबाइट्स जैसे प्राचीन जीवाश्म बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।
वहीं, सिगुनियांगशान विश्व भू-उद्यान दक्षिण-पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती और छ्यांग स्वायत्त प्रीफेक्चर की श्याओचिन काउंटी में 2,764 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र छिंगहाई-तिब्बत पठार और सछ्वान बेसिन के संक्रमण क्षेत्र में आता है। यह भू-उद्यान सोंगफ़ान-कान्ज़ी ओरोजेनिक बेल्ट के 'शिखांग शैली' की तहों, 'शिखांग समूह' की टर्बिडाइट फ्लाईश संरचनाओं, छिंगहाई-तिब्बत पठार के पूर्वी छोर की अत्यधिक ऊंची पर्वत चोटियों और अद्वितीय हिमनदी भू-आकृतियों के लिए जाना जाता है।
बता दें कि यह भू-उद्यान प्राचीन टेथिस महासागर के विकास से लेकर छिंगहाई-तिब्बत पठार के पूर्वी हिस्से के उत्थान तक की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं का महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करता है, जो वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान है।
Tagsयूनेस्कोचीन जियोपार्कछांगशान पार्कसिगुनियांगशानग्लोबल जियोपार्कपेरिस बैठकभूवैज्ञानिक धरोहरछिंगहाई-तिब्बत पठारप्राकृतिक विरासतपर्यटन विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





