विश्व

रूस-यूक्रेन जंग के दो महीने पूरे, आज कीव पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री

Subhi
24 April 2022 5:08 AM GMT
रूस-यूक्रेन जंग के दो महीने पूरे, आज कीव पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री
x
रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग के आज दो महीने पूरे हो चुके हैं। इन दो महीनों में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो गए हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग के आज दो महीने पूरे हो चुके हैं। इन दो महीनों में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मैरियूपोल, खारकीव, इरपिन, बूचा जैसे कुछ शहर तो खंडहर में तब्दील हो गए हैं। रूसी सेना की ओर से यहां मौत बरपाई गई है। इन पूरे 60 दिनों के बाद आज यानी 24 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से की गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की न मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, आगे की जंग पश्चिमी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। अगर हमें हथियार मिलेंगे तो हम रूस से अपनी जमीन वापस ले लेंगे। इस दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि पश्चिमी देशों ने हथियारों की सप्लाई में वृद्धि की है।

यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूसी मिसाइल हमलों में तीन महीने की एक बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में करीब 18 लोग घायल भी हुए हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को 'घिनौने दरिंदे' कहा।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों आज यूक्रेन का दौरा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में और विवरण साझा नहीं किया।


Next Story