
x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को पश्चिमी प्रांत के अगम रीजेंसी में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रीजेंसी की डिसैस्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख बंबांग वारसीतो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दो लोग पूजा स्थल के अंदर थे जो भूस्खलन की चपेट में आ गए।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इलाके में भूस्खलन हुआ है।
इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती रहती हैं।
Tagsइंडोनेशियाभूस्खलनमौतभारी बारिशपश्चिम सुमात्रा प्रांतindonesialandslidedeathheavy rainwest sumatra province
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





