पाकिस्तान के लाहौर के अनारकली बाज़ार में विस्फोट में दो लोगो की मौत

पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुए एक विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और 16 लोग घायल हुए हैं. ये धमाका लाहौर के लाहौरी गेट इलाक़े में हुआ. मारे गए लोगों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है. अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि चार घायलों की हालत काफ़ी नाज़ुक है. धमाके के असर से सड़क पर आधा मीटर गड्डा पड़ गया है और आस-पास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं. लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ़ का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मोटरबाइक पर लगे टाइम कंट्रोल्ड बम से यह धमाका किया गया है.
लाहौर के डिप्टी कमिश्नर उमर शेर चट्ठा ने पत्रकारों से कहा है कि अनारकली बाज़ार में बचाव अभियान पूरा हो चुका है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है और इस घटना के लिए ज़िम्मेदार जल्द ही क़ानून की गिरफ़्त में होंगे.
انار کلی دھماکہ میں ریسکیو آپریشن مکمل ہو چکا ہے، زخمی ہونے والے تمام افراد کو اسپتال منتقل کیا جا چکا ہے اور تمام تر طبی سہولیات فراہم کی جارہی ہیں۔ واقع میں ملوث عناصر جلد قانون کی گرفت میں ہونگے۔ pic.twitter.com/SKoiMBPi44
— Deputy Commissioner Lahore (@DCLahore) January 20, 2022
समाचार एजेंसी 'जनता से रिश्ता' ने कहा है कि उनके रिपोर्टर को बलूचिस्तान के एक अलगाववादी संगठन ने संदेश भेजकर हमले की ज़िम्मेदारी ली है. डॉन के मुताबिक़, पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दार ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस महानिदेशक को जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने को कहा है.
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो घायलों की हर संभव स्वास्थ्य मदद करें.





