विश्व

पाकिस्तान में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

jantaserishta.com
19 April 2023 9:01 AM IST
पाकिस्तान में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू सर्विस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार को जिले के नूरियाबाद इलाके में सुपर हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि हादसा चालक की आंख लग जाने के चलते हुआ, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि चार यात्रियों की हालत गंभीर है। मृतकों में एक 23 वर्षीय महिला भी शामिल है, जबकि घायलों में चार बच्चे और दो युवक शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस प्रांत के सुक्कुर शहर से प्रांतीय राजधानी कराची की ओर जा रही थी।
खराब रखरखाव वाली सड़कों, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाह ड्राइविंग के कारण पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story