विश्व

अभ्यास के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, एक सदस्य की मौत 7 लापता

jantaserishta.com
21 April 2024 11:50 AM IST
अभ्यास के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, एक सदस्य की मौत 7 लापता
x
टोक्यो: टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दो जापानी मिलिट्री हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दो हेलीकॉप्टरों में आठ चालक दल के सदस्य सवार थे।
जापानी मीडिया के अनुसार, रक्षा मंत्री किहारा माइनोरू ने रविवार को बताया कि एक सदस्य को बचा लिया गया, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक दल के सात अन्य सदस्य लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मंत्रालय ने कहा कि पनडुब्बियों का मुकाबला करने के अभ्यास के दौरान शनिवार देर रात दो एसएच-60के हेलीकॉप्टरों से संपर्क टूट गया। मंत्रालय ने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि दो विमान प्रशांत महासागर में टोक्यो के दक्षिण में इज़ू द्वीप समूह के पूर्व में एक क्षेत्र में हवा में टकरा गए होंगे। हेलीकॉप्टरों में चार-चार सदस्य सवार थे। फिलहाल, लापता सदस्यों को तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story