विश्व

काबुल में 2 आईएस ऑपरेटिव मारे गए

jantaserishta.com
6 May 2023 10:02 AM IST
काबुल में 2 आईएस ऑपरेटिव मारे गए
x

DEMO PIC 

काबुल (आईएएनएस)| अफगानी सुरक्षा बलों ने राजधानी काबुल के आसपास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। अफगानिस्तान के खुफिया महानिदेशालय (जीडीआई) के बयान में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताय कि बगरामी जिले में शुक्रवार शाम चलाए गए ऑपरेशन में दो आईएस सदस्य मारे गए। इसमें ऑपरेशन में शामिल बल के सदस्य या किसी आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
काबुल में अफगान सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पिछले कुछ महीनों में 10 से ज्यादा आईएस ऑपरेटिव मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story