विश्व

खार्किव क्षेत्र में गोलाबारी में दो घायल

Sonam
23 July 2023 4:07 AM GMT
खार्किव क्षेत्र में गोलाबारी में दो घायल
x

खार्किव के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रूस ने अपनी गोलाबारी से कुप्यांस्क और ड्वोरिचना शहर को निशाना बनाया। कार्यालय ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि कुप्यांस्क पर गोलाबारी में मारे गए लोगों में एक 57 वर्षीय महिला भी शामिल थी और वहीं शहर में एक व्यवसाय की संपत्ति भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि कुपयांस्क में भी कुछ लोग घायल हुए है।

जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक 45 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई। आप को बता दें कि शनिवार तड़के भी टेलीग्राम पर खार्किव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि खार्किव शहर के पूर्व वेलीकी बर्लुक में रूसी गोलाबारी के चलते एक 30 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।

सिनीहुबोव ने कहा कि कुपयांस्क क्षेत्र के आसपास के इलाकों में यूक्रेन के लड़ाके मज़बूती से अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। जिसके कारण दुश्मन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी ज़ापोरीज़िया क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के पास गोलाबारी से रूस की आरआईए समाचार एजेंसी के एक युद्ध संवाददाता की मौत हो गई है और तीन अन्य रूसी पत्रकार घायल हो गए हैं।

मंत्रालय के अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पत्रकार शनिवार को यूक्रेनी तोपखाने के हमले में घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें युद्ध के मैदान से हटा दिया गया, लेकिन आरआईए संवाददाता रोस्टिस्लाव ज़ुरावलेव को अस्पताल ले जाते दौरान मृत्यु हो गई। वहीं एजेंसी ने भी उनकी मौत की खबर देते हुए कहा कि उनकी हत्या पियातिखाटकी के फ्रंट-लाइन गांव के पास की गई थी।

रूसी सेना ने अपने एक बयान में यूक्रेनी सेना पर आरोप लगाते हुए कहा "यूक्रेनी सेना द्वारा क्लस्टर हथियारों का उपयोग करके किए गए हमले में परिणामस्वरूप चार पत्रकार घायल हो गए। वहीं अल जज़ीरा के अनुसार, सेना ने कहा, निकासी के दौरान, आरआईए नोवोस्ती के पत्रकार रोस्टिस्लाव ज़ुरावलेव की क्लस्टर हथियारों के विस्फोट के कारण हुए घावों से मृत्यु हो गई। एएनआई के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने घटना में क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया था, लेकिन इसके लिए सबूत नहीं दिए।

Sonam

Sonam

    Next Story