विश्व

दो भारतीय-अमेरिकियों पर चोरी की बीयर खरीदने और बेचने का आरोप

jantaserishta.com
19 March 2023 10:20 AM IST
दो भारतीय-अमेरिकियों पर चोरी की बीयर खरीदने और बेचने का आरोप
x

DEMO PIC 

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| दो भारतीय-अमेरिकियों सहित तीन लोगों पर अमेरिकी राज्य ओहियो में लगभग 20 हजार डॉलर मूल्य की चोरी की हुई बीयर खरीदने व बेचने का आरोप है। समाचार चैनल डब्ल्यूएफएमजे ने बताया कि केतनकुमार और पीयूषकुमार पटेल को इस सप्ताह महोनिंग काउंटी कॉमन प्लीज कोर्ट में चोरी की बीयर प्राप्त करने के आरोप में पेश किया गया। अभियोजकों ने अदालत को बताया कि पटेल परिवार यंगस्टाउन के वेस्ट साइड पर महोनिंग एवेन्यू पर शेंले कैरी आउट और लकी फूड ड्राइव थ्रू संचालित करता है।
उन पर बीयर खरीदने और बेचने का आरोप लगाया गया, जिसे आर एल लिप्टन डिस्ट्रीब्यूटर्स से यंगस्टाउन के 37 वर्षीय रोनाल्ड पेजुओलो द्वारा चुराया गया था, जहां पेजुओलो ने पिछले साल काम किया था।
अभियोजकों के अनुसार, आरएल लिप्टन के संचालकों ने बीयर गायब होने पर पुलिस से संपर्क किया।
सहायक अभियोजक माइक याकोवोन ने कहा कि चोरी हुई बीयर की कीमत लगभग 20 हजार डॉलर है।
पेजुओलो पर चोरी का आरोप है, जबकि पटेल पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story