विश्व

दक्षिण अफ्रीका में मिला दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप, पकड़ने वालों के भी उड़ गए होश

Neha Dani
1 July 2022 9:46 AM GMT
दक्षिण अफ्रीका में मिला दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप, पकड़ने वालों के भी उड़ गए होश
x
बहुत धीमे चलते हैं।' ऐसे में इसकी केयर हमारे पास होगी, इसे जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा।

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका में दो सिर वाला सांप मिला है। इस सांप को पकड़ कर बचाने वाले व्यक्ति ने इसे अपने कैरियर का सबसे विचित्र ऑपरेशन बताया। डर्बन में एक व्यक्ति को उसके बगीचे में ये सांप मिला है। जब उसने सांप को देखा तो वह पूरी तरह डर गया। उसने तुरंत सांप पकड़ने वाले निक इवांस को बुलाया। इवांस ने यहां ब्राउन एग ईटर स्नेक को देखा, जिसे देख कर वह हैरान रह गए।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस सांप के दो मुंह थे। कोई भी इसे पहली नजर में देखता तो उसका भयभीत होना जायज था। इवान ने कहा कि जिस आदमी के बगीचे में यह सांप मिला है उसके लिए ये चिंता की बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं जितना हैरान था उतना ही हैरान वह शख्स भी हुआ होगा। जिस शख्स के बगीचे में यह सांप मिला था उसी ने इसे पकड़ लिया था।
इवान ने कहा, 'वह ये नहीं चाहता था कि कोई इसे नुकसान पहुंचाए, इसीलिए उन्होंने सांप को एक बोतल में डाल दिया। उसने मुझे सांप को वहां से ले जाने को कहा, जो बहुत अच्छी बात थी।' इवान ने कहा कि ये मेरे लिए भी आश्चर्य की बात थी, क्योंकि मैंने आज तक दो मुंह वाले सांप नहीं देखे थे। उन्होंने कहा कि सांप विकृत था। ये केवल 30 सेमी लंबा था। ये अजीब तरह से चल रहा था।
जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा
उन्होंने कहा कि इस सांप की चाल को देखना बहुत दिलचस्प था। इनके सिर विपरीत दिशाओं में जाते थे। वहीं दूसरी तरफ घूमने पर वह एक दूसरे पर टिक जाते थे। उन्होंने कहा, 'जितना मुझे जानकारी है उसके मुताबिक ये ज्यादा लंबे समय तक जिंदा नहीं रहते हैं। जंगल में ये कुछ ही समय के मेहमान हैं, क्योंकि ये ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं और अगर ये चलते हैं तो बहुत धीमे चलते हैं।' ऐसे में इसकी केयर हमारे पास होगी, इसे जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा।

Next Story