विश्व

गाजा पर इजराइली हवाई हमले में दो डॉक्टरों की मौत

jantaserishta.com
12 May 2024 1:15 PM IST
गाजा पर इजराइली हवाई हमले में दो डॉक्टरों की मौत
x
गाजा: मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर पर रविवार को इजराइली हवाई हमले में दो डॉक्टर मारे गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. मुहम्मद निम्र कजात और उनके बेटे डॉ.यूसुफ इजराइली युद्धक विमानों के हमले में मारे गए। उनके शवों को दीर अल-बलाह में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में संघर्ष शुरू होने पर दोनों दीर अल-बलाह में विस्थापित हो गए थे। इससे पहले शुक्रवार को इजराइली लड़ाकू विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के कई इलाकों को निशाना बनाया था। इसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी। पट्टी के उत्तर में जबालिया में इजराइली विमानों की बमबारी में सात अन्य लोग मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story