विश्व
हाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोह के दौरान हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत
jantaserishta.com
7 Jun 2023 9:04 AM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के परिसर में हाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। द इंडेपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रिचमंड में अधिकारियों ने कहा कि अल्ट्रिया थिएटर के बाहर, जहां यह समारोह हो रहा था, मंगलवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन लोगों को जानलेवा चोटें आईं हैं, जबकि अन्य चार खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में घायल होने वाले पीड़ितों की स्थिति जारी नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलने पर हुगुएनोट हाई स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह में अफरातफरी मच गई।
Tagsवर्जीनियाकॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीहाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोहगोलीबारीअमेरिकाVirginia Commonwealth Universityhigh school graduation ceremonyshootingUSA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





