विश्व

युद्ध जारी: कीव में मिसाइल हमले में दो बच्चों की मौत

jantaserishta.com
1 Jun 2023 12:00 PM IST
युद्ध जारी: कीव में मिसाइल हमले में दो बच्चों की मौत
x

फाइल फोटो

कीव (आईएएनएस)| कीव को निशाना बनाकर किए गए एक मिसाइल हमले में दो बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात हुए हमले के बाद शहर के पूर्वी देसन्यांस्की जिले में बच्चों की मौत बताई गई है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों और घायलों का ब्योरा प्रारंभिक सूचना पर आधारित है।
रूस यूक्रेन की राजधानी पर नियमित रूप से मिसाइलों और ड्रोन से हवाई हमले करता रहा है, आमतौर पर रात के समय। 30 मई को लगातार तीसरे दिन कीव पर हमला किया गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने हमले को बड़ा बताते हुए लोगों से आश्रयों को नहीं छोड़ने का आग्रह किया था। मई में कीव पर यह 17वां हमला था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story