विश्व

पाकिस्तानी हमले में दो बच्चों की मौत, करीब 30 लोग घायल: तालिबान

jantaserishta.com
3 April 2026 4:19 PM IST
पाकिस्तानी हमले में दो बच्चों की मौत, करीब 30 लोग घायल: तालिबान
x
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्सों में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले गोलाबारी और ड्रोन स्ट्राइक के जरिए किए गए।
तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि कुनार, पक्तिका और खोस्त प्रांतों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बुधवार से हमले जारी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने लगातार मोर्टार, रॉकेट और ड्रोन हमले किए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक, खासकर बच्चे, प्रभावित हुए हैं।
कुनार प्रांत के सरकानो और मनोगई जिलों में 150 से ज्यादा मोर्टार और लंबी दूरी के गोले दागे गए, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। सरकानो के नवापास क्षेत्र में हुए हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य बच्चे घायल हो गए।
वहीं, पक्तिका प्रांत के शकिन जिले में ड्रोन हमले में तीन नागरिक घायल हुए, जबकि खोस्त के जाजी मैदान इलाके में एक अन्य ड्रोन स्ट्राइक में दो लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान की इन कार्रवाइयों की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।
पिछले कुछ महीनों में काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से हवाई हमलों और गोलाबारी में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चीन के उरुमकी में बातचीत भी शुरू हुई है।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल काहर बल्खी ने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के अधिकारियों से चर्चा के लिए चीन पहुंचा है। अफगानिस्तान के अर्थव्यवस्था मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के अनुसार, पाकिस्तान के हालिया हमलों के कारण नौ प्रांतों में 27,000 से अधिक परिवार विस्थापित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये परिवार खाद्य, कपड़े, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित हैं और संयुक्त राष्ट्र व अन्य संगठनों से मदद की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story