विश्व

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 विमान टकराए

jantaserishta.com
4 Sept 2023 2:15 PM IST
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 विमान टकराए
x
वैंकूवर: वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर कनाडा के दो विमान आपस में टकरा गए। इस घटना की स्थानीय मीडिया ने पुष्टि की। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सीटीवी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रविवार को गेट से पीछे धकेले जाने के दौरान एयर कनाडा रूज एयरबस ए319 का विंगटिप जैज एयर कनाडा एक्सप्रेस क्यू400 के विंग के संपर्क में आ गया। यह विमान नजदीकी गेट पर खड़ा था।
हादसे के चलते विमानों का परिचालन कुछ घंटे के लिए बाधित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी यात्री या ग्राउंड स्टाफ घायल नहीं हुआ। क्यू400 में 75 और एयरबस ए319 में 120 से अधिक यात्री बैठते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story