विश्व

तुर्की के राष्ट्रपति ने की अल-अक्सा मस्जिद पर इजराइल के हमले की निंदा

jantaserishta.com
6 April 2023 9:12 AM IST
तुर्की के राष्ट्रपति ने की अल-अक्सा मस्जिद पर इजराइल के हमले की निंदा
x

फाइल फोटो

अंकारा (आईएएनएस)| तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइल के हमले की निंदा की है। अर्ध-आधिकारिक अनादोलू एजेंसी ने बुधवार को अंकारा में सेवानिवृत्त नागरिकों द्वारा आयोजित एक इफ्तार सभा में एर्दोगन के हवाले से कहा, अल-अक्सा मस्जिद पर हमला अस्वीकार्य है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि मुस्लिम उपासकों के खिलाफ हमला बंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा, फिलिस्तीनी अकेले नहीं हैं। तुर्की इन हमलों के सामने कभी भी चुप नहीं रहेगा।
बुधवार तड़के, इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर छापा मारा और अंदर दर्जनों फिलिस्तीनी नमाजियों से भिड़ गई। झड़पों के दौरान कम से कम 12 घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story