विश्व

रूस-यूक्रेन संघर्ष में तुर्की का रुख 'निष्पक्ष, संतुलित': राष्ट्रपति एर्दोगन

jantaserishta.com
9 July 2023 10:28 AM IST
रूस-यूक्रेन संघर्ष में तुर्की का रुख निष्पक्ष, संतुलित: राष्ट्रपति एर्दोगन
x
अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि तुर्की ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में "निष्पक्ष और संतुलित रुख" अपनाया है और दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत किया है।
समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ के अनुसार, शुक्रवार को तुर्की के दौरे पर आए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के बाद एर्दोगन ने शनिवार को पूर्वी प्रांत बेयबर्ट में एक रैली में कहा, "यूक्रेन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करते हुए हमने रूसी संघ के साथ अपने संबंधों को खराब नहीं होने दिया।"उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम अगस्त में (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन से भी मिलेंगे।"
तुर्की की अर्थव्यवस्था पर संघर्ष के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बोलते हुए एर्दोगन ने कहा, "हमारे आसपास होने वाली हर घटना का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।" उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ऊर्जा और खाद्य कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ज़ेलेंस्की की तुर्की की यह पहली यात्रा थी, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति अक्सर एर्दोगन के साथ फोन पर बात करते रहे हैं क्योंकि अंकारा मास्को और कीव के बीच शांति वार्ता पर जोर दे रहा है।
संयुक्त राष्ट्र और तुर्की ने जुलाई 2022 में यूक्रेनी काला सागर बंदरगाहों से भोजन और उर्वरक निर्यात करने वाले जहाजों के लिए एक मानवीय समुद्री गलियारा प्रदान करने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ काला सागर अनाज पहल की मध्यस्थता की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story