विश्व
कतर के अनुरोध पर विश्व कप में सुरक्षा के लिए तुर्की भेजेगा सैनिक
jantaserishta.com
6 Oct 2022 10:57 AM IST

x
फाइल फोटो
अंकारा (आईएएनएस)| तुर्की की संसद ने 2022 फीफा विश्व कप के दौरान सुरक्षा सहायता देने के लिए कतर में सैनिक भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संसद ने बुधवार को एक बयान में कहा, "कतर के अनुरोध पर, नवंबर में फुटबॉल टूनार्मेंट के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए छह महीने के लिए सैनिकों की तैनाती के लिए शनिवार को संसद में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।"
ऑपरेशन का उद्देश्य विभिन्न खतरों, विशेष रूप से आतंकवाद, जो सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है, के खिलाफ आवश्यक उपाय करना है।
तुर्की के अलावा, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और पाकिस्तान भी कतर में विश्व कप के दौरान सुरक्षा सहायता प्रदान करेंगे, तुर्की मीडिया रिपोर्ट में ये कहा गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, महीने भर चलने वाले फीफा फुटबॉल टूनार्मेंट के लिए कतर को सुरक्षाकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





